
उपजा जिलाध्यक्ष की कमान संभालेंगे अनिल मिश्रा!
सर्वसहमति से महामंत्री चुने गए अभिषेक चौहान!
संगठन की बैठक में संतोष को नगर अध्यक्ष तथा पम्मी को नगर महामंत्री का मिला दायित्व!
CRS शाहजहाँपुर-उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा)की आपात बैठक का आयोजन किया गया! पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर अब तक प्रभावी समस्त कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर नवगठन पर चर्चा की गयी! विचारोपरान्त सर्वसहमति से युवा कर्मठ पत्रकार अनिल मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा अभिषेक चौहान को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया! महानगर कार्यकारणी हेतु संतोष उपाध्याय को अध्यक्ष तथा पम्मी सिंह को महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया!
अनुशासन समिति में अजय अवस्थी, राम मिश्रा, अभिनय गुप्ता, बलराम शर्मा, राजेश वाजपेयी को सर्वसम्मति से चुना गया! वहीं इस दौरान जिला महामंत्री अभिषेक चौहान, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, अनूप कुमार जिला उपाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री अरविंद सक्सेना, कोषाध्यक्ष दीपक साहू व डॉ. विकास खुराना को सलाहकार मनोनीत किया गया। वही सर्वेश मिश्रा को महानगर संरक्षक व संतोष उपाध्याय को महानगर अध्यक्ष व प्रेम सिंह पम्मी को जिला महामंत्री, हर्षित मिश्रा को महानगर उपाध्यक्ष व स्वदेश राठौर को महानगर उपाध्यक्ष, योगेश वाजपेयी को मीडिया प्रभारी, आदर्श मिश्रा व पवन श्रीवास्तव को महानगर सचिव मनोनीत किया गया! मनोज मिश्रा को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया! इस दौरान अजय यादव, आकाश मिश्रा, वैभव, सौरभ शुक्ला, मनोज मिश्रा, अभिनव मिश्रा मौजूद रहे। मनोनयन कार्यवाही के उपरान्त जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने उपस्थित समस्त पत्रकारों से सहयोग तथा सुझाव की अपील करते हुए कहा कि वह पूर्ण निष्ठा एवं तन्मयता से पद की गरिमा का निर्वहन करते हुए अपनी सदैव पत्रकार हित में समर्पित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद की सभी समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण कर ली जायेगी!









