
सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का पहला मैच सिंह क्लब आंवला बनाम एचआर क्लब शाहजहांपुर के मध्य खेला गया !
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का पहला मैच सिंह क्लब आंवला बनाम एचआर क्लब शाहजहांपुर के मध्य खेला गया! टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलहर चीनी मिल मैदान में सिंह क्लब ने 258 रन का लक्ष्य दिया! सिंह क्लब की तरफ से सोनू तिवारी 67 रन, राहुल सिंह 34 रन, राहुल चड्डा 39 रन जवाब में खेलने उतरी एचआर क्लब मात्र 93 रन, बना सकी! सिंह क्लब आंवला की 165 रन के साथ, एक बड़ी जीत हुई! मैन ऑफ द मैच सिंह क्लब सोनू तिवारी, मैच के अंपायर मुनाजिर नियाजी अमित यादव ऑनलाइन स्कोरर अभिषेक गंगवार अपूर्व भदोरिया आज के दिन का दूसरा मैच केंट क्लब बनाम तिलहर टाइटंस के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर केंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन का लक्ष्य दिया कैंट की तरफ से लिवि 38 रन इरफान 57 जवाब में तिलहर टाइटंस खेलने उतरी मात्र 145 पर ऑल आउट हो गई कैंट की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी मोहम्मद नईम 4 विकेट राजा 2 विकेट लेने वाले सबसे सफल गेंदबाज रहे इस मैच के मैन ऑफ द मैच केंट क्लब के मोहम्मद नईम रहे तीसरा मैच दिन का आई एम ए क्रिकेट अकैडमी बरेली बनाम एनएमसी क्लब बरेली के मध्य खेला गया जिसमें एनएमसी क्लब बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया एनएमसी क्लब की तरफ से ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले मुकुल 131 मात्र 54 गेंद 17 चौके 8 छक्के लगाकर शतक जड़ा जवाब में खेलने उतरी आई आई एम ए क्रिकेट अकैडमी बरेली मात्र 140 पर ऑल आउट हो गई एमसी क्लब बरेली के सबसे किफायती बॉलर कैलाश सिंह 11 रन देकर चार विकेट वही आरुप 3 विकेट इस मैच के मैन ऑफ द मैच एन एमसी क्लब बरेली के मुकुल मैच के स्कोर आशीष यादव अपूर्व भदौरिया वंश श्रीवास्तव प्रांजल त्रिपाठी अभिषेक गंगवार अंपायर मुनाजिर नियाजी आशीष राज सहयोगी गढ़ दीपांशु यादव कुणाल गुप्ता अंशुमन यादव प्रतीक यादव सौरभ सिंह पर अरहम इदरीसी सूरत सैनी तमाम लोग मौजूद रहे!









