
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में कलयुगी पिता की हृदय को झकझोर देने वाली करतूत सामने आई है जहां बेटी पैदा होने से नाराज पिता ने नशे में धुत होकर 2 माह की मासूम बच्ची को मां की गोद से छीन कर जमीन पर पटक दिया बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे का है जहां विद्यावती निवासी मझिगवां की शादी 2 वर्ष पूर्व हरचंदपुर कस्बे में रहने वाले शिव कुमार के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी दोनों पति पत्नी सुख पूर्वक अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे थे लेकिन 2 माह पहले घर में एक सुंदर सी बेटी का जन्म हुआ बेटी के जन्म होते हैं पति के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया और वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करने लगा पत्नी भी चुपचाप सब कुछ सहती रही लेकिन हद तो तब हो गई शराब पीकर घर आए पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी और उसने पत्नी के गोद में खेल रही 2 माह की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया बच्चे को जमीन पर पटकने से चीख-पुकार मच गई वह परिजन बच्चे को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां मासूम बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है जहां मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।










