
देर रात अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर हुई मौत मृतक महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस
गदा गंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत मृतक महिला के शव की नहीं हो पाई कोई शिनाख्त सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुटी मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हारन का पुरवा महामाया के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मालगाड़ी से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई मृतक महिला के उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच में बताई जा रही है महिला के शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों के थानों व सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।










