
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर ग्राम सभा के आधार तिवारी का पुरवा एक किसान की दो भैंसें बिजली की खम्भे में उतरे करेंट की चपेट में आने की वजह से देखते ही देखते दो भैंसें मर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते किसान का लाखो रुपए का नुक़सान हुआ है बिजली विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही रवैया के चलते गरीब किसान का लाखो रुपए का हुआ नुकसान गदागंज पावर हाऊस क्षेत्र के सुदामा पुर ग्राम सभा के पूरे आधार तिवारी का पुरवा निवासी कलेशर कुमार पुत्र बाबूलाल का एक पड़वा व एक भैंस पानी में गड़े हुए खंभेे मैं उतरे करंट की वजह से चपेट में आ गई जिससे दोनों भैंस मर गई वही किसान ने बताया कि मेरे घर के पास से 11 हजार केवी लाइन गई हुई है जिसके खभें पानी में गड़े हुए है और उस में करंट उतर रहा था मेरी भैंस अचानक करंट की चपेट में आ गई जिससे दोनों भैंस मर गई है मेरे दोनों भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपए था भैंस का दूध बेच कर ही मेरा परिवार चलता था अब मेरा सहारा नहीं रहा मै बेरोजगार हो गया हूं
कलेशर कुमार एक गरीब किसान है अब देखना यह है कि आखिर इस गरीब बेसहारा किसान परिवार का सहारा कौन बनेगा।










