
आवारा जानवर से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन
डीह रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर जहा एक तरफ यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार कर्मचारियों को आदेश कर रहे है कि कहीं भी कोई भी आवारा जानवर नहीं दिखना चाहिए वहीं कर्मचारी अपनी मनमानी रवैया से बाज नहीं आ रहे है, मामला डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदवारा गांव का है जहां आवारा जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि जनपद में इतनी गौशालाएं होने के बावजूद भी आवारा जानवर घूम घूमकर जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं लोग इसे लड़कर घायल भी हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि जल्द हमें आवारा जानवरों की समस्या से निजात ना दिलाई गई तो हम लोग एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे ।










