
CRS NEWS नेहाल हसन:शिलफाटा। महाराष्ट्र के ठाणे से लगे शिलफाटा नाका परिसर में शालीमार नामक ढाबा का शुभारंभ किया गया है। शालीमार ढाबा खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढाबा के संचालक शमसुद्दीन ने बताया कि मुंब्रा के करीब शिलफाटा परिसर में जो शालीमार ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट खोला गया है,यह हमारा दुसरा ढाबा है,इसी शालीमार के नाम से ठाणे के भिवंडी परिसर में भी हमारा ढाबा है। हमारे भिवंडी के शालीमार ढाबा पर मुंब्रा-कौसा व शिलफाटा परिसर के ग्राहक लगातार आते रहें हैं और हमारे ढाबा में बने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले चुके हैं, अब उनके सहुलियत के लिए हमारी शालीमार ढाबा टीम ने शिलफाटा परिसर में भी शालीमार ढाबा का शुभारंभ किया है। हम अपने सभी ग्राहकों का तहेदिल से धन्यवाद और शुक्रिया कहना चाहता हूं जो हमारे ढाबा का नाम सुनकर भिवंडी की तरह शिलफाटा ढाबा पर आकर हमारे ढाबे लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और हमारी शालीमार ढाबा टीम को बधाई दी। इस मौके पर युवा नेता व भावी नगरसेवक सलमान खान के अलावा आदिल खान आज़मी, हाजी शमीम खान, इम्तियाज खान उर्दू, जावेद अंसारी, शहजाद खान एसके, ऐडवोकेट रकीब, बिल्डर वसीम, दाऊद खान के अलावा अन्य शहर के जाने-माने लोग ढाबा मालिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देने पहुंचे।










