
बरगदहा निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जबरन जमीन पर कब्जा करने व मारपीट करने का लगाया आरोप
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के बरगदहा मजरे पयागपुर निवासी महिला रानी ने गांव के ही सोभनात यादव पे अपनी जमीन पे जबरन कब्जा करने व मारपीट करने का लगाया आरोप रानी ने बताया कि मेरे घर के सामने आबादी कि जमीन है जिसपे लगभग 50 वर्षों से मेरा कब्जा है जहा पे मै अपने जानवर को बांध रही थी तभी गांव के ही सोभनाथ ,विवेक, अरविंदन,विश्वनाथ सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ मेरे घर पे तोड़फोड़ व गाली गलौज और मारपीट करने लगे मेरे दरवाजे खड़ी मोटर साइकल को तोड़ डाला व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए जिसकी शिकायत गदागंज थाने में कि है थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी










