
ऊँचाहार,रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी व उनके पति ने नगर के लोगों को सूचित किया कि यदि गरीब असहाय या जरूरतमंद को ईद के मौके पर कपड़े या ईद का सरो सामान मुहैया न हो तो मुझसे सम्पर्क कर प्राप्त कर सकता है। प्राप्त कर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा।
कस्बा निवासिनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी शबाना बानो व उनके पति दिलदार अहमद अंसारी ने ईद के मुबारक मौके व ईद की पूर्व संध्या पर एक मिसाल पेश करते हुए कहा कि मेरे नगर में किसी भी गरीब,यतीम, असहाय, बुजुर्ग,दिव्यांग व जरूरतमंद को ईद के सरोसामान की जरूरत हो तो वह मेरे मोबाइल नम्बर 99565 68844 पर सम्पर्क करें या मुझसे राफ्ता कर ले उन्हें ईद का सारा सरो सामान मुहैया करा दिया जायेगा साथ ही उनका नाम पता व अन्य निजी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पति दिलदार अहमद ने बताया कि नगर की जनता उनका परिवार है बीते कई सालों मैं हर त्यौहार पर बिना किसी भेद-भाव के जरूरतमंदो को सरो सामान मुहैया कराता हूँ और उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाती। माहे रमजान के पहली तारीख से ही गरीबों व असहाय लोगों के सरो सामान का इन्तजाम करा दिया जाता है। है और यह सिलसिला मुसलसल चलता रहेगा। इसके साथ ही तमाम नगर वासियों को ईद की अग्रिम बधाई दी है।










