
पूर्व विधायक से मिले पत्रकार मंदिर में गंदगी के विषय में दी जानकारी
लालगंज,रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से इलेक्ट्रानिक एंड प्रिंट मीडिया एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने गेंगासो मंदिर में फैली गंदगी के संबंध में की वार्ता। पत्रकारों ने बताया कि लालगंज गेगासो मंदिर में भगवान शिव के कई मंदिर हैं जिनमें साफ सफाई न होने के कारण मंदिर के अंदर शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली सामग्री सड़ रही है जिसके कारण दुर्गंध आ रही है। सामग्री सड़ने के कारण पत्थर भी कटने लगा है। दुर्गंध के कारण मंदिर में बैठकर पूजा करना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व विधायक ने सभी पत्रकारों की बात को बड़े ध्यान से सुना और पत्रकारों की प्रशंशा की और कहा कि इस तरह की जानकारी पत्रकार ही खोज कर ला सकते हैं। पूर्व विधायक ने न सिर्फ सफाई करवाने का आश्वासन दिया बल्कि स्वयं चल कर खुद भी सफाई करने का वादा किया। पूर्व विधायक श्री सिंह ने आगामी सोमवार को खुद पूरी टीम सहित पहुंचकर सफाई करने का एलान किया। विधायक के आश्वासन से पत्रकार में खुश नजर आए और मुक्त कंठ से श्री सिंह की प्रशंशा की। इस मौके पर प्रसिद्ध युवा कवि व मंच संचालक वाई.पी.सिंह,जिलाध्यक्ष राम मिलन शर्मा,मनीष गोस्वामी,धर्मेंद्र प्रजापति,गब्बर सभासद,राज कुमार शर्मा,अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार व अन्य लोग उपस्थित रहे।










