
CRS NEWS रायबरेली आज दिनांक 14/08/2023 को क्षेत्रीय केंद्रीय एकीक्रत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र लखनऊ के उपनिदेशक डॉक्टर जी0 पी 0 सिंह के मार्ग में ग्राम खगिया खेड़ा विकास खण्ड सतांव जनपद रायबरेली में चौदह दिवसीय किसान खेत पाठशाला का आयोजन धान की फसल पर किया गया। इस अवसर पर श्री शैलेश कुमार वनस्पति संरक्षण अधिकारी (कीट विज्ञान) द्वारा प्रशिक्ष कृषकों को चार्ट के द्वार एवम धान के खेत में जाकर सत्रु कीट तथा मित्र कीट की पहचान कराई गई उनके द्वारा यह बताया गया कि चौदह सप्ताह तक चलने वाले खरीफ मौसम में धान की फसल पर आयोजित इस किसान खेत पाठशाला में केंद्र के विशेषज्ञ सप्ताह में पूर्व निर्धारित एक दिन आकार सभी चैनित पैंतीस महिला एवम पुरुष कृषक प्रशिक्षुओ को सैद्धांतिक एवम प्रागोगिक तरीके से धान की फसल में फसल सुरक्षा से संचालित प्रत्येक विषय संतुलित पोषण तत्त्व प्रबंध रोग प्रबंध खरपतवार प्रबंधन नाशीकीट प्रबंधन मित्र जीव की भूमिका एवम कार्यविधिक आदि के साथ खरीफ मौसम के अन्य फसलों में फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर केशव मूर्ति जी जी. एम. सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी द्वारा किया गया उन्होंने फसल सर्वेक्षण की विधियों की सविस्तार जानकारी दी उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक सप्ताह एक दिन मैं नियमित रूप से आऊंगा तथा साथ में एक अन्य विशेषज्ञ अधिकारी भी रहेगा यह कार्यक्रम किसानों को पर्यावरण सुरक्षा के साथ साथ कम लागत में खोल करके आई. पी. एम. के तरीके से फसल सुरक्षा के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है एवम आने वाले समय में गुणवत्ता युक्त उत्पाद के बेहतर कीमत मिलने के कारण गांव के साथ साथ देश के आर्थिक विकाश में महत्व पूर्ण योगदान देता है। इस के प्रगति शील कृषक अजय बाजपेई द्वारा धन्यबाद।प्रस्ताव में कार्यक्रम की सराहना की गई और उनके द्वारा अनुरोध किया गया की रबी मौसम में भी इस क्षेत्र में किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रदीप तिवारी,गंगादीन, अनूप वर्मा,धर्मेंद्र शर्मा,रजबहादुर,देवी दीन,काली दीन,निंदा दीन कल्लू बाजपेई मनीष पांडे आदि किसान लोग मौजूद रहे।










