
CRS NEWS रायबरेली ,14 अगस्त ।जनपद में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों की याद में दीपदान का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारियों और आम लोगों ने सई नदी में दीपदान कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंशीगंज शहीद स्मारक पर सई नदी दीपों की रौशनी से और भी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस मौके पर ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन देश को और आगे ले जाने के संकल्प का दिन है। हम सभी आज यह संकल्प लें कि अपने देश और जनपद को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।










