
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक माह की बेटी व उसकी मां का कमरे में फांसी की फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव मिला
मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी दीन मजरे कुरौली दमा गांव के रहने वाले शैलेंद्र कुमार उर्फ रिंकू की पत्नी ज्ञानवती उम्र लगभग 26 वर्ष व एक माह की बेटी माही का सव कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे डलमऊ पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक विनीत सिंह के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वही मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर दोनों को मार डालने का आरोप लगाया है।










