
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादियो ने निकाली साइकिल यात्रा।
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुचा ऊंचाहार विधानसभा।
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते सम्पूर्ण प्रदेश में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादियो द्वारा निकाली जा रही साईकिल यात्रा यह यात्रा मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा पहुंची समाजवादियों की साईकिल यात्रा वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव के नेतृत्व में देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा का दूसरा चरण जनपद रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा में प्रवेश किया ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश सीमा जगतपुर में ऊंचाहार विधायक मुख्य सचेतक उत्तर प्रदेश विधानमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में साईकिल यात्रियों ने भाग लिया जिसमें किसान नौजवान और बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने साईकिल यात्रा का स्वागत किया साईकिल यात्रा पहुंचने पर साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा एक समय ऐसा था जब देश गुलाम था देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों किसान नौजवान शिक्षक साहित्यकार कवि मां बहने सड़कों पर आई थी बलिदान और त्याग करके देश की आजादी को वापस लाने का काम किया था आज फिर एक ऐसा समय आ गया आजाद भारत में कुछ लोग देश के मजबूत लोकतंत्र और उसके संवैधानिक ढांचे को तोड़ना चाहते हैं सत्ता और ताकत के बल पर सत्ता में बने रहना ही मात्र उपदेश हो गया है इसे बचाने के लिए भारत के नौजवानों को समाजवादी पार्टी के अगुवाई में एक बार फिर मजबूती से खड़ा होना होगा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडे ने कहा आज पूरे उत्तर प्रदेश की नजर केवल अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के ऊपर है उत्तर प्रदेश की जनता यह विश्वास करती है लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव करेंगे श्री पांडे ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और देश की आबादी का सबसे बड़ा अन्नदाता आज सड़कों पर है उसके उत्पादन को उसे मूल्य नहीं मिल रहा नौजवान बेरोजगारी की मार्कशीट लेकर टहल रहा है मजदूर के बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा इन परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश में अत्यंत खराब स्थिति उत्पन्न हो गई है इन सब से लड़ने के लिए आज समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व का हाथ मजबूत करने की आवश्यकता है रायबरेली से चलकर साइकिल यात्रा नवाबगंज जगतपुर तक रही चौराहा बाबूगंज सवैया तिराहा खोजनपुर ऊंचाहार टाउन एनटीपीसी रोड पर लगभग दो दर्जन स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ कल साईकिल यात्रा बीकरगढ़ उमरन से रहना होते हुए सलोन विधानसभा में प्रवेश करेगी साईकिल यात्रा का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह यादव कर रहे थे उनके साथ सैकड़ो की संख्या में विभिन्न जनपदों के समाजवादी नौजवान साइकिल के साथ-साथ चले वहीं समाजवादी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए।










