
CRS NEWS रायबरेली अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 25 अगस्त 2023 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र भागीरथी निवासी कटरा बाजार परशदेपुर थाना डीह रायबरेली को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-340/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।










