
बुजुर्ग पे अपाचे सवार बदमाशो ने अंधा धुन की फायरिंग बुजुर्ग की हालत गंभीर
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरसवा निवासी जगन्नाथ पुत्र राम बहादुर उम्र 78 वर्ष गांव से लालगंज दुकान की खरीदारी करने के लिए गए हुए थे वहां से वापस आते समय कान्हा गांव के पास अपाचे सवार बदमाशों ने उन पर कई फायर झोंके जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए है वही स्थानीय लोगो के द्वारा आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई फायरिंग में बुजुर्ग के सर पर गंभीर चोटे आई हैं कमर पर गोली लगी है हाथ की उंगलियां टूट गई हैं घायल को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है










