
CRS NEWS रायबरेली आज अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 27 अगस्त 2023 को थाना मिलएरिया पुलिस तथा थाना एन्टीनारकोटिक जनपद बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण 01-राजेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा पुत्र रामकौशल मिश्रा निवासी मंगली मिश्र का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली तथा 02-आदर्श कुमार चौरसिया पुत्र महेश कुमार निवासी टेकारी दांदू थाना डीह रायबरेली को कुल-30 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के शारदा नहर ओवर ब्रिज के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-396/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । मौके से बरामद मोटर साइकिल टीवीएस फिनिक्स बिना नम्बर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है।










