
अगामी त्योहार जन्माष्टमी व चहेल्लुम को लेकर गदागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना परिसर में आज दिनांक 30-08-2023 को समय सायं 4 बजे तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी शरद कुमार की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक का आयोजन मुख्य रूप से जन्माष्टमी व चहेल्लुम के त्योहार को शालीनता व भाईचारे के साथ सम्पन्न कराना है तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने धर्मगुरूओ और कार्यक्रम के आयोजको से होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली सभी धर्मगुरूओ व संभ्रांत लोग तथा ग्राम प्रधानो से सहयोग की अपेक्षा की सभी लोगो ने थाना प्रभारी को आश्वस्त दिया कि बिना किसी भेद भाव के सभी लोग आपस में मिलजुलकर त्योहार मनाएंगे बैठक में थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरा पहला उद्देश है अगर कोई कानून व्यवस्था का उल्लघंन करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी उपनिरीक्षक अखिल तोमर उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह,गौरव मालिक ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद, मो.मोबीन अंसारी,अशोक कुमार बाजपेई,जालिम सिहं,संतोष मौर्या ,समाज सेवी प्रेम श्री वास्तव,फारूकी मेराजुल,अकमल अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










