
ट्रांसफार्मर जलने से गदागंज कस्बे में बिजली आपूर्ति संकट गहराया 36 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बदला गया जला हुआ ट्रांसफार्मर
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज पावर हाऊस क्षेत्र के गदागंज कस्बे में ठीक थाने के सामने रखा हुआ ट्रांसफार्मर धूं धूं कर जल गया है ट्रांसफार्मर जले हुए लगभग 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है जिससे हजारों लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं
वही गदागंज व्यापारियों में बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला है वहीं व्यापारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर जले हुए लगभग 36 घंटे हो गए हैं अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है जिसकी वजह से लाइट न आने की वजह से हम लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे है वही विभागीय अधिकारी व कर्मचारी योगी सरकार की करा रहे जमकर किरकिरी बिजली विभाग की रवैया जस की तस नजर आ रही है कभी रोस्टर का बहाना तो कभी बिजली की लाइनों के मेन्टीनेन्श का बहाना आखिर कब तक जनता के साथ धोखा किया जाएगा अब तो बिजली न आई तो लोग अंधेरे में रहने को होंगे परेशान विभागीय जिम्मेदार नहीं दें रहे ध्यान आखिर ऐसा कब तक चलेगा बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी योगी सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे










