
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज क्षेत्र में आज 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास के साथ विद्यालयों में मनाया गया जहां एक ओर छात्र छात्राओं के द्वारा अपने गुरूओ को माला भेंट कर सम्मानित किया गया तो वहीं बच्चो के अभिभावकों ने भी विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया है वहीं धमधमा सावित्री बाई फुले आदर्श विद्यालय में बच्चो ने केक काटकर गुरुजनों का मुंह मीठा किया व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया, वही उच्च प्रार्थमिक विद्मालय जलालपुरधई में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षको ने छात्रों एवं छात्रओं को शिक्षक की गरिमा के साथ साथ शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को आगे शिक्षित होने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लिया,और मिनी पब्लिक स्कूल धमधमा में शिक्षको के सम्मान के साथ साथ अभिभावको को भी सम्मानित किया गया वही मिनी पब्लिक स्कूल में मुख्य आतिथ्य के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्यक सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व गोविन्द पुर माधव के ग्राम प्रधान शिवनारायण मौर्य ने विद्मालय में पधार कर चार चांद लगा दिए। विद्मालय के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा मिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर रामराज सैनी के द्वारा शिक्षकों एवं छात्रो व छात्राओं को कार्यक्रम के पश्चात पुरुस्कार वितरण किया गया










