
संवाददाता इंतजार सिंह
CRS/रायबरेली – वन विभाग डलमऊ रेंज के अंतर्गत कई बिना लाइसेंस की कोयला भट्टी संचालित की जा रही थी जिन पर उप जिला अधिकारी डलमऊ आशीष मिश्रा वन विभाग रेंजर हरिओम श्रीवास्तव डलमऊ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी अपनी पूरी टीम सहित पाखरौली कल्याणपुर बेती सहित कई जगहों पर मौके पर पहुंचकर एक दर्जन अवैध कोयला भट्टीया तोड़ी गयी और जो क्षेत्र में बिना परमिट कोयला भट्टीया चल रही थी उनको वन विभाग के द्वारा नोटिस दे दी गई थी और बताया भी गया था कि अपने आप ही कोयला भट्टी को खत्म कर लो अन्यथा सारी भट्टीया तोड़ दी जाएंगी क्योंकि कोयला भट्ठीयो की वजह से क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है जिससे क्षेत्र में रहने वाली जनता को असुविधा होती है स्वच्छ ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से लोग बीमार होते हैं कोयला भट्टी संचालकों के द्वारा जिस तरह क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों को काटकर कोयला बनाया जाता है इसको देखते हुए प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले कोयला माफियाओं के ऊपर वन विभाग टीम के द्वारा जो कार्यवाही की गई है वह सराहनीय है वन फॉरेस्टर दिनेश चंद गुप्ता वन दरोगा रजनीश कुमार वन रक्षक राकेशकुमार,केदारनाथ,प्रदीप सिंह, नितिन सिंह,अखिलेश, मंगल चतुर्वेदी आदि पूरी टीम के द्वारा कार्यवाही की गई l










