
CRS NEWS रायबरेली 06 सितंबर 2023 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला कारागार, रायबरेली में निरुद्ध बन्दी के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन तथा लीगल ऐड क्लीनिक एवं बन्दियों के हितों से सम्बन्धित मामलो के सम्बन्ध में उमाशंकर कहार अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज/सचिव ने जेल अधीक्षिका हर्षिता मिश्रा से जेल के अन्दर कैदियों की स्थिती व रखरखाव के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण में कुल 1275 बन्दी निरुद्ध बताये गये। अपर जिला जज/सचिव द्वारा महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य की देख-भाल कराने तथा उन्हें समय से दवा आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण उपरांत महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में महिला बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, विधिक समस्याओं एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। विधिक जागरुकता शिविर में कारापाल सत्यप्रकाश, उपकारापाल कुँवर वीरेन्द्र विक्रम सिंह, उपकारापाल इन्द्रमणि शुक्ल, व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
————–00000————–










