
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बद्तर हो गई है वैसे तो रायबरेली की सड़कों की हालात बद से बत्तर है कहने को योगी सरकार बड़े-बड़े दावा करती है वहीं दावा खोखला साबित हो रहा है सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है राहगीर आए दिन गिरकर चोटहिल होते रहते हैं हम बात कर रहे हैं रायबरेली जनपद के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज से डलमऊ ,लालगंज सड़क की जहां सड़कें गढ्ढे में तब्दील हो गई है जिसमें प्रतिदिन हजारों लोग होकर गुजरते है स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है वही विभाग के अधिकारी मरम्मत के नाम पे गड्ढे में ईट के टुकड़े डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है इसी सड़क से विधायक व मंत्री अनेक जन प्रतिनिधि हो कर गुजरते है पर कोई गदागंज की टूटी सड़क का ध्यान नहीं देता है वही जिम्मेदारों की उदासीनता रवैया के चलते
आम जनमानस को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है अब देखना ये है की गदागंज व डलमऊ की जनता को इस खस्ताहाल हाल सड़क से निजात मिलता है या फिर टूटी हुई सड़क पर चलने के लिए मजबूर रहते है।










