
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली सदर विधायका अदिति सिंह ने राही ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य की समस्याओं को लेकर जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा गया आपको बता दे कि आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को समय करीब 3:00 रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले राही ब्लाक सभागार में सदर विधायिका अदिति सिंह ने सदर तहसील के सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य गढ़मान्य की बढ़ रही समस्याओं को लेकर तहसील क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में बिजली विभाग पुलिस विभाग राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान प्रधानों बीडीसी की आई समस्याओं को लेकर सुनवाई करते हुए अदिति ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया प्रधानों ने बताया कि आवारा जानवरों से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है जिस पर पशु विभाग के अधिकारी को फटकार लगाते हुए मवेशियों को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए










