
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
स्लग/एंकर खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव ग्राम सभा में साधन सहकारी समिति के प्रांगण में एक विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
वीवो खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां पर लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव ग्राम सभा में साधन सहकारी समिति के प्रांगण में श्री औरा प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी के तत्वाधन में एक विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। रायबरेली जिले के उप कृषि निदेशक ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया है।साथ ही किसानों के द्वारा यह प्रश्न पूछे जाने पर कि उनके सामने जो सबसे बड़ी विकट समस्या है वह है आवारा पशु। इन आवारा पशुओं से उन्हें निजात कब मिल पाएगी। इस पर उपनिदेशक कृषि ने बताया कि आपका पालतू जानवर हो या आवारा हो जल्द से जल्द अपने नजदीकी गौशाला में उसके कान में टैगिंग करा ले जिससे यह पता चल सके कि यह जानवर किसका है।कृषि उप निदेशक ने किसानो से अपील की अपने खेतों में कटीले तारों का प्रयोग न करे। साथ ही साथ महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव आनंद सिंह ने यह बताया कि उनकी कंपनी किस प्रकार से किसानों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है? और उन्होंने अपने उपकरणों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम किया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी कंपनी हर समय किसानों को महिंद्रा एड महिंद्रा कंपनी के उपकरणों की खरीद पर छूट के साथ हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है। आईए सुनते है और क्या कुछ कहा किसानों के हित में उप कृषि निदेशक रायबरेली ने:










