
ऊंचाहार रायबरेली
एंकर- रायबरेली में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत के बाद मायके के लोगों ने उसका शव जबरन ससुराल के सामने दफन कर दिया है। पीड़ित पक्ष होने के चलते पुलिस ने भी बल प्रयोग नहीं किया और मायके पक्ष के लोगों ने उसे दफन कर दिया। मामला ऊंचाहार थाना इलाके के निगोहा गांव का है। यहां के रहने वाले संतोष का विवाह प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ ज़िले में चंद्रेकेश की बेटी अंतिमा से डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। रविवार को संतोष ने ससुराल में फ़ोन करके बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें अंतिमा की हत्या का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिला तो उन लोगों ने भारी भीड़ के साथ इकट्ठा होकर मृतिका के शव को उसकी ससुराल के सामने ही दफन कर दिया है।










