
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली ऊंचाहार में गंगा नदी में नहाने गए 3 बच्चों में एक बच्चे को बचाया गया वहीं दो बच्चे गंगा नदी के तेज बहाव में बह मौके पर जिले के आला अधिकारी मौजूद मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना स्थित गंगा घाट का है जहां आज गंगा नदी में नहाने गए 3 बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई आनन फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1 बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन दो बच्चे पायल पुत्री राकेश कुमार उम्र 14 वर्ष निवासी गोकना व
अभिषेक कुमार उम्र 12 वर्ष पुत्र रामलाल पासी निवासी गोकना नदी के बहाव की तेज धार में बह गए जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है गोताखोरों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश की जा रही है
सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है वहीं गंगा नदी में डूबे बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।










