
रायबरेली नवांगतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने लिया चार्ज
एंकर शासन ने बीते दिनों प्रशासनिक सेवाओं में कई बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे जिनमें से रायबरेली जिला भी था जहां पर रायबरेली की कमान संभाल रही माला श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया था उनकी जगह पर कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को रायबरेली की कमान सौंपी गई थी। जिस कड़ी में आज नवांगतुक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रायबरेली जिले की कमान संभाली उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन स्तर पर जो भी योजनाएं चल रही है उनको धरातल पर उतरना है इसके साथ ही शिकायतों का आंकड़ा कम करना है जिससे सभी लोगों को शासन की तरफ से चलाई जा रही समुचित योजनाओं का लाभ मिल सके। वहीं जिले की सड़कों के बारे में बताया कि मैं अभी चार्ज लिया है आप लोगों के माध्यम से जो भी शिकायतें या जिले में जो भी अवैध गतिविधियां संज्ञान में आएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










