
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली, गदागंज थाना परिसर में एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को गदागंज थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों व सभ्रांत लोगो तथा मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ आगामी त्योहार बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस निकालने को लेकर एसडीएम ने जानकारी ली साथ ही शान्ति पूर्ण आपसी तौर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कहा की यादि किसी शख्स के द्वारा अराजकता फैलाई गई तो उसके विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी वही ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि गांव में जिस रास्ते से बारावफात का जुलूस निकाला जाता है उस रास्ते पे साफ सफाई करवा दी जाये किसी भी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए,और अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तुरंत मुझे या फिर थाना प्रभारी को सूचना दे समस्या का तुरन्त समाधान कराया जाएगा वही थाना प्रभारी शरद कुमार ने बैठक में आए सभ्रांत लोगों से नई परम्परा कदापि कायम नही करने की अपील की थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि यदि सभी लोग आपस में मिल जुलकर शान्ति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं तो क्षेत्र में भाईचारा बना रहेगा और किसी भी तरह की अराजकता नही फैलेगी ,और अराजकता फैलाने वालो को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उनके ऊपर विधिक कार्यवाही की जायेगी। और उनसे सख्ती से निपटा भी जायेगा बैठक में इस दौरान उपनिरीक्षक अखिल तोमर,प्रेम कुमार सिंह,राजबहादुर सिंह ग्राम प्रधान हरिकेश सिहं ऋषिप्रसाद ,अशोक बाजपेई, मोबीन अंसारी ,कमलेश सिंह, अकबर ,फारूकी,गुफरान मुसैदी
समेत अन्य जनप्रतिनिधि व सभ्रांत लोग मौजूद रहे।









