
खीरों रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली खीरों थाना क्षेत्र के महारानी गंज में एक कांस्टेबल के ऊपर कुछ दबंगो ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया है जानकारी के अनुसार खरगापुर निवासी राजेंद्र शुक्ला उर्फ बड़े , शानू शुक्ला पुत्र लोकनाथ शुक्ला आए दिन गांव में गाली गलौज करते रहते थे खीरों थाना क्षेत्र के महारानीगंज बाजार में रोज की तरह आज भी गाली गलौज कर रहे थे किसी ने चौकी प्रभारी सेमरी को सूचना दी चौकी से कांस्टेबल सोनी यादव एक कांस्टेबल के साथ मौके पे पहुंचे और उनको समझाने लगे तभी दबंगो के द्वारा सिपाही के ऊपर चाकू से हमला कर दिया हमले में सिपाही को गंभीर चोटे आई है वही हमलावर मौके से फरार हो गए वही घायल सिपाही को घायल अवस्था में आनन फानन अस्पताल ले जाया गया वही पुलिस हमलावरों की तलाश में जूट गई है









