
ऊँचाहार,रायबरेली। क्षेत्र के पूरे बल्लू पाण्डेय मजरे पुरवारा गाँव में दो दिन पूर्व रात्रि में आये तूफान की ज़द में आकर बिजली का एक खंभा टूटने से गाँव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई मध्यान्चल विद्युत वितरण के ऑनलाइन डेस्क पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर पीड़ित ने अधिशाषी अभियंता से शिकायत की है। अधिशाषी अभियंता ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिए हैं
पूरे बल्लू पाण्डेय मजरे पुरवारा गाँव को जानी वाली विद्युत लाइन का एक खंभा बीते बुधवार की रात्रि में आये तूफान के कारण उसकी ज़द में आकर टूट गया जिस कारण गाँव के करीब 25 घर की आबादी के लगभग ढाई सौ लोग भीषण गर्मी में परेशान है। गाँव निवासी कुलदीप कुमार पाण्डेय ने इसकी शिकायत मध्यान्चल विद्युत वितरण के ऑनलाइन शिकायत डेस्क पर की थी दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार को तहसील स्थित विद्युत उपखण्ड कार्यालय पहुँचकर अधिशाषी अभियंता से शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की माँग की है । गाँव के चंद्रमणि पांडे,महेश पांडे, वीरेंद्र पांडे, कृष्ण कुमारपांडे, शिवानंद पांडे, राम शंकर पांडे, कृपा शंकर पांडे, विकास पांडे, समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी का समय है और विद्युत आपूर्ति होने से छोटे बच्चे बुजुर्ग समेत अन्य लोग परेशान हैं। इस बाबत अधिशाषी अभियंता ने बताया शिकायती पत्र मिला है जिसपर संबंधित को कार्य करवाकर जल्द से जल्द विद्युत बहाल करने के आदेश दिया गया है।










