
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही हर्षोल्लास के से मनाया बारावफात त्यौहार , सकुशल हुआ संपन्न जैसे कि आप लोगों को बता दें कि आज के दिन इस्लाम मजहब के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम 12 रवि अव्वल को. 22 अप्रैल 571 ई , दिन दोसांबा सुबह सादिक के वक्त दुनिया में तशरीफ लाए इस्लाम मजहब के पहले और आखरी नबी माने जाते हैं। इनको अल्लाह रब्बुल इज्जत ने रहमतुल्लाह अलामिन बनाकर भेजा था। यानी तमाम मखालू के लिए रहमत बने और इसी दिन हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम यानी दोसांबा के दिन दुनिया से रुखसत हो गए बारावफात का त्यौहार मोहम्मद साहब के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धाई, धमधमा ,कजियाना ,कुरौली, सरदार गंज,कुरौली बुधकर, दाऊदपुर गड़ाई सहित अन्य गांव में बड़े ही धूम धाम के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला मुस्लिम समाज के लोगो ने हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल पेस करते हुए बड़े ही शांतिपूर्वक तरीके से हर साल की तरह इस साल भी जुलूस शानदार तरीके से निकाला गया वही धमधमा गांव के जुलूस में करीबी इलाके के लोगो ने भी जलसे में शिरकत करके जलसे को खुशनुमा बनाया
गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस को सकुशल संपन्न कराया गया थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया की बारावफात का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कही से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली सकुशल त्यौहार निपट जाने पर जलालपुर धाई , व धमधमा गांव के लोगो को बधाई दी
डलमऊ उपजिलाधिकारी,व क्षेत्राधिकारी डलमऊ,थाना प्रभारी गदागंज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही










