
बड़े ही शानो शौकत के साथ निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी टीपू सुल्तान के नेतृत्व में जुलूसे मोहम्मदी का किया गया जोरदार स्वागत
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
मजहबी जोश आपसी सद्भाव एवं देश प्रेम के जज्बे के साथ जश्ने ईद मिलादुननबी के मुबारक मौके पर शानू शौकत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए समाज के लोग पूरी मुस्तैदी से लगे रहे
बृहस्पतिवार को ऊंचाहार थाना क्षेत्र के चढ़ढ़ाई स्थित मदरसा से सवैया हसन के लिए संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया सर पर टोपी, बच्चों के गालों पर मोहम्मद लिखा स्टीकर, हाथों में नबी का हरा झंडा कौमी एकता का संदेश लिखे बैनर वी राष्ट्रीय ध्वज लिए हर्षोल्लास के साथ नबी की आन बान और शान में मोहम्मदी का जुलूस शांति पूर्वक तरीके से निकाला गया वही बाबूगंज चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीपू सुल्तान के नेतृत्व में जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया केला ,बिस्किट,लड्डू,पानी,लंगर की भव्य व्यवस्था की गई
जुलूस में हर तरफ नबी की आमद मरहबा,सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा की सदाए बुलंद होती रही जुलूस के दौरान जगह जगह लोगो ने लंगर ख्वानी किया जुलूस के दौरान बच्चो और हाफिज नाथ शरीफ पढ़ने के दौरान हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए










