
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीन शाह गौरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुरधई में आज दिनांक 02-10-2023 दिन सोमवार को ग्राम प्रधान ऋषि प्रशाद ने पंचायत भवन जलालपुरधई में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, व पुष्पांजली कर स्वाच्छता मिशन को आज भी असली जामा पहनाया गया ग्राम प्रधान जलालपुरधई ने पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी हरिनाम व संगीत को अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।सफाई कर्मियों के साथ साथ ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान की सराहना की इस मौके पर उपस्थित सफाई कर्मी व ग्राम वासियों के समस्त प्रधान ऋषि प्रसाद ने स्वाच्छ भारत मिशन के तहत स्वाच्छता की शपथ दिलाई और कहां कि ग्राम सभा की सफाई में सफाईकर्मी हरिनाम व संगीत का विशेष महत्व है इतनी बडी लगभग 8000 की जनसंख्या वाले गांव में दोनों सफाई कर्मी पर बहुत बडा भार है हमें और आप को भी चाहिए कि प्रतिदिन अपने दरवाजे पर साफ सफाई रखें।और स्वाच्छ भारत मिशन को सदैव जीवित रखकर आगे बढते रहे। पंचायत भवन में मौजूद सहायक विकास अधिकारी सतीस चतुर्वेदी ने कहा कि जलालपुरधई पंचायत में विकास के साथ साथ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद है मेरे द्वारा समय समय पर सफाई टीमें गठित कर भी पंचायतों में भेजी जाती है और फिर जिस पंचायत का ग्राम प्रधान शिक्षित और संस्कारी हो वहां का शौर्य कुछ और ही होता है।










