
सलोन कस्बे में चार दुकानों पर हिंदुस्तान यूनी लीवर के नकली उत्पाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से लाखो रुपये का सामान नकली माल बरामद किया गया है।कम्पनी के मैनेजर दुकान मालिकों के विरुद्ध सलोन कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
हिंदुस्तान लीवर कंपनी के अधिकृत मैनेजर अंसार खान ने मीडिया को बताया कि उन्हें सलोन बाजार में हिंदुस्तान यूनी लीवर कम्पनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिली थी। सोमवार को अपने सहयोगी मैनेजर सुभाष शर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि एसपी ने सीओ सलोन को मामले की जांच सौंपी थी।
गुरुवार को कम्पनी ने तारिक कास्मेटिक,सरताज कास्मेटिक ,रेहान कास्मेटिक,और सहाब जनरल स्टोर पर छापेमारी कर लगभग एक लाख से अधिक कीमत का नकली माल पकड़ लिया। इस दौरान सभी अभियुक्तो को पुलिस पकड़कर थाने लेकर आई है।कम्पनी के मैनेजर सुभाष शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चारो दुकानदारो के विरुद्ध तहरीर देने की प्रक्रिया की जा रही है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि नकली माल बेचने के आरोप में कम्पनी के लोगो द्वारा शिकायत की गई थी, तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।










