
गदागंज थाना परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ तहसीलदार धुर्व नारायण यादव ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया तहसीलदार के द्वारा शिकायतों के किए गए निस्तारण से अधिकतर फरियादी खुश होकर थाना परिसर से वापस लौटे वही थाना समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित थी वही डलमऊ तहसीलदार के द्वारा बची हुई शिकायतों के निस्तारण हेतु एक सप्ताह के अन्दर राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर निर्देशित किया गया है वही इस मौके पर डलमऊ तहसीलदार धुर्व नारायण यादव,थाना प्रभारी शरद कुमार ,उपनिरीक्षक अखिल तोमर, दरोगा राज बहादुर सिंह,प्रेम सिंह ,लेखपाल मोहम्मद अमीन, लेखपाल शंकर लाल व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










