किन्नरों ने नग्न होकर थाने पर पुलिस कर्मियों के सामने जोरदार हंगामा कर नेशनल हाईवे किया जाम!
सीओ ने हंगामा कर रहे किन्नरों को कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शांत कराया!
CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी पिन्टू ने 26 जून को फर्रुखाबाद के किन्नरों के साथ मिलकर मीरानपुर कटरा थाने पर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था, और किन्नरों ने 26 जून को कटरा थाने के सामने नग्न होकर जाम लगा दिया था, तो पुलिस ने बृजलाल के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके तत्काल जाम को खुलबा दिया था!
पिन्टू ने पुलिस को बताया था कि मेरे पिता बृजलाल को नौ माह पूर्व मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र का ग्राम भुड़िया निवासी मुनीश पुत्र शिशुपाल घर से बुलाकर ले गया था! जब से बृजलाल गायब है! बृजलाल के पुत्र पिन्टू के साथ गुड्डी किन्नर ने काफी खोजबीन की लेकिन, बृजलाल का कही कोई सुराग तक नहीं मिला है! बृजलाल के साढ़े पांच बीघा खेत में सरसों की फसल तैय्यार हुई तो मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खितौआ निवासी कुँवरसेन पुत्र मथुरा प्रसाद ग्राम भुड़िया के मुनीश पुत्र शिशुपाल ग्राम पलिया दरोवसत निवासी गौरव कुमार पुत्र रामभरोसे ने काटने से रोक दिया और कहा यह खेत हमने तुमारे पिता बृजलाल से खरीद कर बैनामा करा लिया है, और खेत पर कब्जा कर लिया है!
पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करके बृजलाल को बरामद नहीं किया है! और अपहरणकर्ताओं को अभी तक जेल भी नही भेजा है!
बृजलाल के अपहरणकर्ताओं को जेल भेजने की माँग पर गुस्साए फर्रूखा बाद के किन्नरों ने नग्न होकर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया! आधे घंटे के जाम में नेशनल हाईवे पर वाहनों की लम्बी लम्बी लाइनें लग गई! सीओ प्रयांक जैन ने थाने आकर किन्नरों से वार्ता की और बृजलाल अपहरण में कार्यवाही करने का आश्वासन देकर किन्नरों को शान्त किया।और नग्न किन्नरों को समझा बुझाकर जाम खुलबा दिया है!









