
बीजेपी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद रायबरेली सदर विधान सभा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर बीजेपी सरकार के द्वारा महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर रायबरेली जनपद के सदर विधानसभा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सदर विधानसभा से भाजपा विधायक अदिति सिंह व मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ले भाग लिया अपनी विधायक को सुनने के लिए महिलाओं का जन सैलाब उमड़ा पूरा कार्यक्रम स्थल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि यह बिल महिलाओं के लिए कितना कल्याणकारी है अब गरीब महिलाएं भी चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ महिलाओं को आश्वासन देती रही अगर वह चाहती तो या बिल कब का पारित हो चुका होता, लेकिन मोदी सरकार ने जिस तरह से महिलाओं के हितों के लिए कदम बढ़ाते हुए यह बिल पास कराया है निश्चित देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के अपार अवसर मिलेंगे।










