
एंकर खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग देखते ही देखते आग ने धारण किया विकराल रूप आग से झोपड़ी व झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान जलकर हुआ राख अंदर रहे लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन ओवर ब्रिज के नीचे का है जहां मजदूरी करने वाला युवक शिवा ओवर ब्रिज के नीचे झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ रहता था और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था लेकिन देर शाम को खाना बनाते समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया झोपड़ी के अंदर रह रहे लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी समेत उसके अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।










