
एंकर लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुआ सड़क हादसा नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल आ रही प्राइवेट एंबुलेंस का फटा टायर, अनियंत्रित होकर एंबुलेंस डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलटी एंबुलेंस सवार नवजात बच्चा सहित परिवार के चार लोग हुए घायल, मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठवारा के पास है जहां सलोन क्षेत्र की रहने वाली अंशिका के दो दिन पहले लड़का हुआ था लेकिन बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसको इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था लेकिन वहां बेड ना मिलने के कारण उसे वापस एंबुलेंस से रायबरेली भेज दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में कठवारा गांव के पास एंबुलेंस का टायर फट गया जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप समझ गया स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे सभी चार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।










