
एंकर रायबरेली में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी को मारी गोली गंभीर हालत में संविदा कर्मी जिला अस्पताल में भर्ती मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबीर चौराहे के पास का है जहां राहुल अग्रहरि पुत्र भोलानाथ अग्रहरि उम्र 25 वर्ष निवासी पूरे मानी खोजपुर थाना ऊंचाहार जो बिजली विभाग में सहायक के पद पर तैनात हैं घायल राहुल अपनी मोटरसाइकिल से तहसील पावर हाउस जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने राहुल को पीछे से गोली मार दी गोली लगने से घायल संविदा कर्मी लहू लुहान होकर वहीं गिर पड़े स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया वहीं गोली मारने के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली मारने वाले बाइक सवार दोनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।










