
एंकर रायबरेली में यातायात माह नवंबर 2023 की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मार्ग दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो मार्ग दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, यातायात जागरूकता अभियान की रैली में पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स/स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यातायात पुलिस/एनसीसी कैडेट्स/स्कूली बच्चों द्वारा स्लोगन/पोस्टर/बैनर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद व सीओ सिटी अमित सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।










