60 दिन विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गौवंश को संरक्षण करने हेतु कैटल कचर वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना!
CRS शाहजहाँपुर-1 नबम्वर 2023 31 दिसम्वर 2023 तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गौवंश को शतप्रतिशत संरक्षण करने के लिये नगर निगम द्वारा निराश्रित गौवंशीय पशुओ को पकड़कर, गौआश्रय स्थल में संरक्षित कराने हेतु तीन कैटल कचर वाहन मय स्टाफ के, उपलब्ध कराये गये और जिलाधिकारी उमेश प्रातप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से गौसंरक्षण केन्द्र सल्लिया से कैटिल कैचर वाहन, पशुपालन विभाग का MUV एम्बूलेन्स को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया!
बताया कि यह अभियान जनपद में 60 दिन तक चलाया जाएगा जिसमें पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं पशुधन विभाग के अधिकारी सम्मिलत होगें! उक्त 06 विभागो की टीम द्वारा निराश्रित गौवंश को गौआश्रय केन्द्रो/स्थलो में संरक्षित कराया जायेगा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग भी लिया जायेगा! पंचायती राज विभाग को पूर्व से ही कैटल कैचर/मल्टी परपज व्हीकल क्रय किये जाने के पूर्व से ही निर्देश दिये गये है!
जिले में विकास खण्डवार तहसीलवार उपयुर्कत विभागो की टीमें/दस्ते बनाकर शत प्रतिशत निराश्रित गौवंश को संरक्षित किया जायेगा! नगरीय क्षेत्रो में नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा उनके स्तर पर अभियान को नेतृत्व प्रदान किया जायेगा! जनपद में इस अभियान की समीक्षा हेतु पशु चिकित्सालय सदर, (बेरी चौकी के पास) पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका प्रभारी डा० जनार्दन प्रसाद सिह, संयुक्त निदेशक को नामित किया गया है!
इस मौके पर निदेशालय स्तर से जनपद हेतु नामित डा०एम० आई० खान संयुक्त निदेशक, इपीडियोमोलाजी, मुख्य विकास अधिकारी, एस० बी० सिह जिला विकास अधिकारी, पवन कुमार सिह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० एम० के० अग्रवाल एवं जनपद के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा० जनार्दन प्रसाद सिह, डा० डी० के० सिह, डा०विशन पाल सिह विकल, तथा जनपद के पशु चिकित्सालयो पर पदस्थ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे!









