
*’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ में जिलाधिकारी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं*!!
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति फेज-4.0 के अंतर्गत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
बैठक में महिलाओं और बच्चियों ने अपनी अपनी समस्याए जिलाधिकारी के सामने रखी। कुछ महिलाओं एवं बच्चियों ने अपने जीवन के कटु अनुभवों को बैठक में साझा किया। जिसे सुनकर बैठक में उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चियों से संबंधित हिंसा को गंभीरता से लिया जाए और इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आप लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे और किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन ना करे। पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रखी है !!










