
सलोन रायबरेलीl*
विश्व हॉकी के*सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक थे*। *मेजर ध्यानचंद जी* (नेशनल स्पोर्ट डे) राष्ट्रीय खेल दिवस।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 ईoको इलाहाबाद में हुआ था। वह अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थेl उन्हें हॉकी का जादूगर माना जाता है क्योंकि उनके नेतृत्व में 1928, 1932, और 1936 के दौरान ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया l1956 में ध्यानचंद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उनका जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम दिल्ली कर दिया गया।
इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय खमहरिया पूरे कुशल में राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सभी बच्चे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय खेलों में हॉकी को बढ़ावा दें। आज के दिन विभिन्न खेल योजनाओं को शुरू करने के साथ-साथ जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न खेल आयोजनों और संगोष्ठियों को आयोजित करने के लिए एक मंच के रूप में किया जाता हैl इस अवसर पर पूर्व शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने मेजर ध्यानचंद जी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी । विद्यालय के सहायक अध्यापक अनुराग श्रीवास्तव शिक्षक पात्रता परीक्षा जूनियर हाई स्कूल सफलता पूर्वक उत्तीर्ण करने परपुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सूरज जायसवाल ,अनुराग श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, श्रवण कुमार दुबे सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेल खेल कर मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। द







