
रायबरेली-1857 क्रांति के अमर नायक राना बेनी माधव बक्स सिंह की सेना के सैनिकों ने भीरा गोविंदपुर में जिन तलवारों और बंदूकों से अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ाए थे उनमें से तीन तलवारें व एक बंदूक आज खेत में खुदाई के दौरान मिली। तलवारों की धार भले हुई आज कुंद हो गई हो लेकिन उन्हें देखकर हर व्यक्ति की आंखें चमक उठी। अपने रन बाकुरों की बहादुरी की निशानी देखने के लिए नरपतगंज चौकी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में समिति ने अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह से वार्ता कर तलवारे व बंदूक को संरक्षित कराने का आग्रह किया।जिस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज नरपतगंज मनोज कुमार यादव को निर्देश दिया कि खुदाई में मिली तलवारे व बंदूक को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग से जांच कर कर शास्त्राग्रह में जमा कराएं।










