
जलालपुर धाई ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया पद भार ग्रहण ग्राम प्रधान ने माला पहनाकर की स्वागत
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली ,विकास खण्ड दीनशाह गौरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुरधई में नवागंतुक ग्राम पंचायत अधिकारी सुवोध मौर्य ने आज विधिवत पंचायत भवन में अपने पद भार को गृहण कर लिया है अब ऐसे कर्मठ ईमानदार तेजतर्रार नवयुवक सरल स्वभाव मृदुभाषी ग्राम पंचायत अधिकारी के आने से विकास की गंगा जलालपुर धई में बहेगी ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद ने ग्राम पंचायत अधिकारी सुवोध मौर्य को व सुवोध मौर्य ने ग्राम प्रधान को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य व गांव की अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्री मौर्य ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य किया जायेगा मेरे रहते हुए राशन कार्ड,पेंशन, परिवार रजिष्टर की नकल हेतु किसी को परेशानी नहीं होगी।आप ही के बीच के समाज से मै भी जुडा हूं।पूर्व में रहे ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य का स्थानांतरण अन्य ग्राम पंचायत मे हो जाने के बाद काफी दिनों तक ग्राम पंचायत अधिकारी का पद रिक्त था उसके बाद अनिल कुमार वर्मा का ग्राम पंचायत अधिकारी ने पद भार ग्रहण किया तभी कुछ दिन मे ही उनका प्रमोशन सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर हो गया था तभी रिक्त हुए पद के सपेक्ष में सुवोध मौर्य ने आकर पद भार ग्रहण किया ग्राम सहित ग्राम की जनता ने भी प्रसन्नता जाहिर की सुवोध मौर्य की नियुक्ति का आर्शीवाद खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान ने ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु सराहनीय क़दम उठाया है।










