
CRS/मेरठ। विवाह समारोह में नान रोटी बनाने आये युवक का थूकने का वीडियो वरल हो गया जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला मेरठ के अतरौली गांव का है। जहां की खरखौदा पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मेरठ के अतरौली गांव निवासी नरेश कुमार की बेटी की शादी थी। शादी में उन्होंने नान रोटी बनाने का काम हापुड़ के एक फ़िरोज़ नामक व्यक्ति को सौंपा था। रोटी बनाने के दौरान उस पर थूकने का आरोप लगा क्यों कि उसका वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हुआ। जनकारी के अनुसार नरेश के किसी परिचित ने यह वीडियो उनके मोबाइल पर भी भेज दिया। इसके बाद नरेश ने वीडियो क्लिप पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
खरखौदा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामला मेरठ के अतरौली गांव का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।










