
रायबरेली सलोन
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में नौटंकी देखने के दौरान एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने चाकू से किया जानलेवा हमला चाकू के हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल मामला सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मियां के पुरवा गांव का है जहां राम सिंह के भतीजे का मुंडन संस्कार था जिसमें नौटंकी का कार्यक्रम भी था नौटंकी देखने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और एक दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने नौटंकी देखने गए लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें पांच लोग करन यादव, शमशाद, राम सहाय, मुलायम व कहुआ गंभीर रूप से घायल हो गए चाकू बाजी की घटना से पूरे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे हैं ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य के लिए जाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।










