
घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग ,नगदी समेत चार लाख का सामान खाक
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
खीरों (रायबरेली )- गाहिरी सराय गांव में शनिवार को शाम लगभग चार बजे ज्ञानवती पत्नी बबलू जब घर में खाना बना रही थी ।तभी गैस सिलेंडर से घर में रखे छप्पर में आग लग गई । वही ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखे ₹20 हजार,2 कुंतल गेंहू करीब 4 लाख का समान चलकर राख हो गया । वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना खीरों पुलिस व हल्का लेखपाल को दी ।वही गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।










